फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कोहरा घटा, ट्रेनों के समय में सुधार नहीं

Mon, 26 Jan 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

कोहरा घटने के बाद भी रेल परिचालन पटरी पर नहीं लौटा है। दिल्ली से अंबाला रेलमार्ग पर झेलम एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी के बाद सोमवार सुबह 7:37 बजे पहुंचेगी। रविवार को मालवा एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से सुबह 10:23 बजे आई। शान ए पंजाब ढाई घंटे की देरी से सुबह 10:52 बजे आई।
विज्ञापन

नई दिल्ली कुरुक्षेत्र लोकल दो घंटे की देरी से 12:35 बजे आई। गीता जयंती 3 घंटे की देरी से दोपहर को 2 बजे आई। सचखंड एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से शाम को 4 बजे आई। फाजिल्का इंटरसिटी एक घंटे की देरी से शाम को 4 बजे आई। अमृतसर इंटरसिटी एक घंटे शाम को सवा चार बजे आई। अंबाला से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में कुरुक्षेत्र दिल्ली लोकल पौने दो घंटे की देरी से दोपहर को 3:05 बजे आई। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें