माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कोहरे के कारण ट्रेनों की व्यवस्था प्रभावित है। मंगलवार को आम्रपाली एक्सप्रेस समेत 16 ट्रेनें देरी से आईं। आम्रपाली एक्सप्रेस सवा चार घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटे और दिल्ली पानीपत एमईएमयू दो घंटे लेट स्टेशन पर पहुंची।
फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस और नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू डेढ़ घंटे की देरी से आई। अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटा, मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ढाई घंटे और कालका शताब्दी एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई। कुरुक्षेत्र जंक्शन गीता जयंती एक्सप्रेस पौन घंटा, सचखंड एक्सप्रेस पौने घंटा और टाटानगर एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई। कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू पौने दो घंटे, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने तीन घंटे की देरी से आई। बीकानेर एक्सप्रेस एक घंटा, जम्मू तवी एक्सप्रेस 33 मिनट और नेताजी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से आई। ब्यूरो