फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु के बिना नहीं होते भगवान के दर्शन : कुंज बिहारी

Wed, 21 Jan 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
श्री गीता मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण रासलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
करनाल। श्री गीता मंदिर सेक्टर-13 में आयोजित श्रीकृष्ण रासलीला का वृंदावन से पधारे श्री निकुंज बिहारी रासलीला मंडल ने निदेशक कुंज बिहारी शर्मा भैया के निर्देशन में कलाकारों ने नामदेव मंचन किया। कलाकारों ने दिखाया कि जब धरती पर संतों को अपमान हुआ तो भगवान ने संत नामदेव के रूप में जन्म लिया। इसमें उनकी भक्ति, चमत्कारों और भगवान के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाया गया। रासलीला में कुंज बिहारी शर्मा ने बताया कि बिना गुरु के भगवान के भी दर्शन नहीं होते। इस संसार में जितने भी संत आते हैं, सभी श्रीकृष्ण की आज्ञा से ही आते हैं। श्रीकृष्ण रासलीला का स्वामी मुक्तानंद महाराज, न्यायाधीश डॉ. नीलिमा शांगला, प्रधान कैलाश गुप्ता के साथ अन्य श्रद्धालुओं ने भी आनंद लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें