फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कोहराम, जिलेभर में भिड़े 50 वाहन, कई घायल

Thu, 11 Feb 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेभर में बुधवार को कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। जीरो विजिबिलिटी में अलग-अलग जगह पर करीब 50 वाहनों की भिड़ंत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। इनमें सबसे दर्दनाक हादसा नीलोखेड़ी फ्लाईओवर पर हुआ। इसमें सगाई समारोह में जा रहे एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और पांचवीं महिला गंभीर रूप से घायल है। अहम बात यह है कि ज्यादातर हादसे नेशनल हाईवे पर हुए।
विज्ञापन


घने कोहरे के कारण जीटी रोड पर ट्रक की ब्रेक लगाने के कारण दो जगह पर करीब 25 गाड़ियां में आपस में टकरा गई। इस कारण नीलोखेड़ी के पास दो महिलाओं सहित दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होने के कारण ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। एक ट्रक के ब्रेक लगने के कारण पीछे चल रही करीब 25 गाड़ियां भी आपस में टकरा गई। इनमें सवार लोगों को हल्की चोटें आई, हालांकि गाड़ियां काफी क्षतिग्रस्त हो गई।

दूसरा हादसा करीब साढे़ सात बजे पुलिस चौकी के समीप जीटी रोड करनाल-अंबाला रोड पर हुआ। वहां भी एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस कारण पीछे से आ रही करीब 10 गाड़ियां आपस में टकरा गई। गुड़गांव से चंडीगढ़ को जा रहे कार के मालिक राजीव ने बताया कि वे चंडीगढ़ जा रहे थे। आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक मार दी।
विज्ञापन


धुंध होने क ारण गाड़ियों की रफ्तार कम होने पर भी कार ट्रक में जा टकराई और उसके पीछे चल रही करीब 10 कारें भी उनकी गाड़ी में जा टकराई। दुघर्टना से अमीनत 25 वर्षीय पंचकूला तथा रविकांत 32 वर्षीय मेरठ को चोटें आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा, तीसरे हादसे में कर्ण लेक और तरावड़ी के पास अलग अलग गाड़ियां आपस में टकरा गई, गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें