फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्कूलों में रौपे जाएंगे फूलदार पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। स्कूलों के वातावरण को आकर्षक, दर्शनीय और सकारात्मक बनाने के अभियान के अंतर्गत जिले के सभी स्कूलों में विभिन्न प्रकार के फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल ने बताया कि जिले के सभी स्कूलों में सर्दी के फूल लगाने का अभियान शुरू हो चुका है। खंड इंद्री स्थित रायतखाना और इस्लामनगर स्कूल में फूलों की पौध का वितरण शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि आपसी संस्था की ओर से फ्लॉवर मैन ऑफ इंडिया डॉक्टर रामजी लाल द्वारा आपसी के जिला संयोजक महिंद्र कुमार के मार्गदर्शन में लगभग 75 प्रकार की फूलों की पौध इन स्कूलों में तैयार की गई है, जिनकी देखरेख मास्टर देवेंद्र सिंह देवा व धर्मवीर लठवाल लगातार कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि लगातार हमारे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है जिस कारण हमारे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाए जाने चाहिए। उन्होंने स्कूलों में हरियाली बढ़ाने के लिए एवं स्कूलों का वातावरण आकर्षक व संजीव बनाने के लिए सभी स्कूलों मुखियाओं को निर्देश दिए देते हुए कहा कि वह इस्लामनगर व रायतखाना स्कूलों से फूलों की पौध प्राप्त करके स्कूल प्रांगण में रोप कर स्कूलों का सुंदरीकरण करें। स्कूलों का सौंदर्यीकरण करने से अध्यापकों व बच्चों का मन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और बच्चों की प्रकृति के प्रति रूचि बढ़ती है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें