फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पराली जलाने पर रोक के लिए नीलोखेड़ी के 18 गांवों में फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। धान की पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने और सख्ती की है। विजयदशमी पर नीलोखेड़ी खंड के 18 गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान बिना सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम के धान कटाई किए जाने पर दो कंबाइन हार्वेस्टर्स को जब्त कर लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशों के अनुसार बिना इस सिस्टम के बिना कंबाइन हार्वेस्टर से धान की कटाई की अनुमति नहीं है। सभी कंबाइन हार्वेस्टर मालिकों को धान की कटाई करते समय सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाने के लिए नोटिस दिए जा चुके हैं। डीसी की ओर गठित एन्फोर्समेंट टीम इनका निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन


फ्लैग मार्च नीलोखेड़ी से शुरू होकर संधीर, सीकरी, बरसालू, समाना बाहू, बड्थल, अंजनथली, कमालपुर, जांबा, बुखापुरी, हैबतपुर, पतनपूरी, निगदू, बीड़-बड़ालवा, कोयर, माजरा रोडान, सीतामाई, कारसा-डोड और रायसन गांवों से होकर गुजरा। इस दौरान किसानों को चेतावनी दी गई कि पराली जलाने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। दो एकड़ से कम भूमि पर आगजनी की स्थिति में 5,000 रुपये, दो से पांच एकड़ तक 10,000 रुपये और पांच एकड़ से अधिक भूमि पर 30,000 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रेड एंट्री की जाएगी, जिससे वे अगले दो सीजन तक एमएसपी पर फसल नहीं बेच पाएंगे।

कृषि उपनिदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि अब तक पराली जलाने के मामलों में घरौंडा खंड के चार किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है। इनमें कैमला, मलिकपुर, फुरलक और बीजना गांव के किसान शामिल हैं।
विज्ञापन

एसडीएम अशोक कुमार, डीएसपी नीलोखेड़ी महाबीर सिंह, बीडीपीओ आशुतोष, सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी सुरेश कुमार, खंड कृषि अधिकारी रामपाल, एसएचओ नीलोखेड़ी राजपाल सिंह, एसएचओ निगदू संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें