घरौंडा। बरसत रोड स्थित एक सीमेंट की दुकान के शीशे को एक ढाबे के नौकर ने पत्थर मार कर तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे में था। दुकानदार मोहित और अन्य लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा। दुकानदार मोहित धीमान ने बताया कि उसकी दुकान के सामने एक ढाबा है। शुक्रवार को ढाबे का नौकर उसकी दुकान पर पहुंचा और शीशे पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया। संवाद