फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पांच छात्रों को आईआईटी दिल्ली में मिले पुरस्कार

विज्ञापन
पांच छात्रों को आईआईटी दिल्ली में मिले पुरस्कार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अबेकस और वैदिक गणित की राष्ट्रीय स्तरीय चैंपियनशिप-2024 के विजेताओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह 22 दिसंबर को आईआईटी दिल्ली में हुआ। जहां करनाल के बच्चों ने अपने शहर का नाम रोशन किया। यह चैंपियनशिप और समारोह का आयोजन एवीएएस और आईआईवीए संस्थाओं द्वारा किया गया। जो कि राष्ट्रीय स्तर पर अबेकस और वैदिक गणित की एक मात्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था है। स्किल इंडिया मिशन और एनएसडीसी के साथ मिलकर कौशल विकास के लिए कार्यरत है।
यह संस्था 4 से 18 साल के बच्चों को बहुत सी स्किल सिखाती है जिनमें अबेकस, वैदिक गणित और रोबोटिक्स जैसी कुछ स्किल शामिल है। यह संस्था ये स्किल बहुत से स्कूलों में भी चला रही है जिससे हर विद्यार्थी को इसका फायदा हो रहा है। इस संस्था से संबद्ध संस्थान आई शाइन द हॉलिस्टिक लर्निंग हब करनाल के 50 बच्चों ने इस चैंपियनशिप में भाग लिया है। जिनमें 15 विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिले हैं। पांच छात्र सुखलीन कौर, अवी सिंगला, मोक्षा कपूर, इवान चुग व अयान जिंदल को राष्ट्रीय चैंपियन का पुरस्कार समारोह में दिया गया। विजेताओं को पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. किरण बेदी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही प्रथम स्थान ताहिरा गुप्ता, प्रीषा, रूहान सचदेवा, अमायरा गिरधर और तर्ष गुप्ता को मिला। द्वितीय स्थान पार्थ मेहता, तृतीय स्थान धर्ष गुप्ता, पंखुड़ी सोढी, धृति भरद्वाज और लक्षिता ने हासिल किया। आई-शाइन इंस्टीट्यूट के संचालक आदित्य भारद्वाज और गरिमा भारद्वाज ने हर विद्यार्थी के जीवन में अबेकस या वैदिक गणित जैसे स्किल के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें