इंद्री। विधायक रामकुमार कश्यप ने बुधवार को इंद्री विधानसभा क्षेत्र में करीब 3.12 करोड़ रुपये की लागत से पांच सड़कों की मरम्मत के कार्य का शुभारंभ किया। छह माह में ये काम होगा।
बड़ागांव से जयरामपुर वाली सड़क, महनमति के सामने वाली सड़क, चौगांव से खुखनी वाली सड़क और सिकंदरपुर के सामने वाली सड़क और ब्याना से शाहपुर जाने वाली सड़क की मरम्मत की जाएगी। महज छह माह के दौरान इन सड़कों और अधिक चौड़ा और मजबूत किया जाएगा। इससे इन गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा रहेगी। विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़कों का सही होना जरूरी है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष राम मेहर, सरपंच मनोज सेतिया, जयरामपुर मेहर सिंह, सरपंच बड़गांव कृष्ण, जेई सुरेंद्र राणा, नितिन अरोड़ा, यशपाल सेतिया, सर पंतनगर आदि मौजूद रहे।