फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मेडिकल स्टोरों पर छापे, छह सैंपल भरे

Mon, 04 Jul 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
पांच मेडिकल स्टोरों पर छापे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के मेडिकल स्टोरों पर सोमवार दोपहर को छापामारी की। इस दौरान श्री सनातन धर्म महाबीर दल अस्पताल में चल रहे दो मेडिकल स्टोरों सहित शहर के पांच मेडिकल स्टोरों से दवाईयों के सैंपल भरे और रिकॉर्ड कब्जे में लिया। विभाग के अधिकारियों को सूचना थी कि मेडिकल स्टोरों पर एमआरपी से ज्यादा रेट लेने के अलावा दवा की गुणवत्ता पर शक जाहिर था। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों के पसीने छूटे रहे और काफी संख्या में मेडिकल स्टोर संचालक बंद करके निकल गए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीनियर ड्रग्स कंट्रोलर डॉ. परजिंद्र सिंह, ड्रग्स कंट्रोलर डॉ. गुरचरण सिंह के नेतृत्व में छापेमार कार्रवाई की गई। ड्रग्स कंट्रोलर डॉ. गुरचरण सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि महाबीर दल अस्पताल में एमआरपी से ज्यादा रेट में दवाई बेची जा रही है। इसलिए टीम गठित कर शहर में कार्रवाई की जा रही है।

महाबीर अस्पताल के गेट और प्रथम मंजिल पर बने मेडिकल स्टोरों से सैंपल लिए हैं और रिकॉर्ड को भी कब्जे में लिया गया है। इसके अलावा शहर के तीन अन्य मेडिकल स्टोरों से सैंपल भरे गए हैं और रिकॉर्ड कब्जे में लिया है। उन्होंने बताया कि पांच मेडिकल स्टोरों से छह सैंपल लिए गए हैं, जो चंडीगढ़ लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजे गए हैं। सैंपल रिपोर्ट के आधार पर आगामी प्रक्रिया की जाएगी। रिकॉर्ड में दवाई रेट में हेरफेर मिलता है तो कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन


मजबूर मरीजों को लूटने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिलेभर में मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित दवाईयों को लेकर प्रशासन गंभीर है। कुरुक्षेत्र में सख्ती बढ़ने के बाद शक है कि करनाल से युवा नशीली दवाईयां खरीद सकते हैं। ऐसे में यहां पर भी रूटीन चेकिंग में प्रतिबंधित दवाईयों की तरफ पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें