फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हादसे में घायल किशोर ने भी तोड़ा दम

Sat, 28 Feb 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। पश्चिमी यमुना नहर बाईपास पर 23 फरवरी को देर रात को तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आकर घायल हांसी रोड राजीव काॅलोनी निवासी जयंत उर्फ शिवम (16) ने शुक्रवार को इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया। वह 11वीं कक्षा में पढ़ते थे। हादसे में बिजली का काम करने वाले राजन शर्मा की मौत हो चुकी है। घायल हिमांक अस्पताल में दाखिल हैं।
रामनगर थाना पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक मनजीत को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। अदालत ने उसकी जमानत मंजूर कर दी है। हादसे के समय पिकअप चालक शराब के नशे में था। स्कूटर पर जयंत और हिमांक पश्चिमी यमुना नहर बाईपास पर खड़े हुए थे। विश्वकर्मा चौक की तरफ से बाइक पर सवार होकर शास्त्री नगर के गली नंबर छह निवासी राजन शर्मा मौके पर पहुंचे। इसी दौरान घोघड़ीपुर की ओर से चालक मनजीत तेज रफ्तार में पिकअप लेकर आया और तीनों को चपेट में ले लिया था। पुलिस ने पकड़ा तब वह नशे की हालत में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में राजन की मौके पर ही मौता हो गई थी। जयंत को गंभीर चोट लगी थी। उनका ऑपरेशन भी हुआ था। शुक्रवार सुबह इलाज के दाैरान जयंत ने दम तोड़ दिया। रामनगर थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने हादसे के बाद हिट एंड रन की धारा सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने जमानत मंजूर की है।

-

इकलाैता बेटा थे जयंत

जयंत माता-पिता के इकलाैते बेटे थे। वह 11वीं कक्षा में पढ़ते थे। जयंत की माैत के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें