फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रेम विवाह के 5 माह बाद झगड़ा मामा ससुर पर दुष्कर्म का आरोप

Thu, 29 Jan 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल/घरौंडा। घरौंडा थाना क्षेत्र की युवती का पति से प्रेम विवाह के पांच माह बाद झगड़ा हो गया। विवाहिता ने आरोप लगाया कि सास-ससुर अक्सर दहेज के लिए परेशान करते हैं। पति दूसरी शादी करने की धमकी देता है। मामा ससुर ने उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत घरौंडा थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 मार्च, 2025 को दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में माता-पिता की मर्जी के खिलाफ पानीपत निवासी युवक से शादी की थी। शादी के दो-तीन महीने बाद पति पैतृक गांव ले गया। कस्बे में किराये के मकान में रखा। इसी दौरान सास-ससुर और अन्य रिश्तेदार आते-जाते थे। थोड़े दिन बाद ही पति ने छोटी-छोटी बातों पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 27 अगस्त, 2025 की रात को बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि पांच जनवरी को मामा ससुर उसे समालखा स्थित कंप्यूटर सेंटर ले गए और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें