माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पुलिस की सीआईए असंध की टीम ने पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 18.05 ग्राम स्मैक, 332 ग्राम अफीम, 1.470 किलोग्राम डोडा पोस्त और 1.86 किलोग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद की है। पाचों मामलों में पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के सम्मुख पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
आरोपी सूबे सिंह को गांव थल, असंध से ही गिरफ्तार किया गया। आरोपी से 1.470 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। आरोपी सुनीता निवासी वार्ड नंबर 7 इंद्री को उधम सिंह कॉलेज इंदरगढ़ से गिरफ्तार किया गया। सुनीता से 1.86 किलो गांजा फूल पत्ती बरामद की गई। आरोपी महबूब निवासी खेड़ी मानसिंह गांव, इंद्री को गांव खेड़ी मानसिंह से गिरफ्तार किया गया। मौके पर 10 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी गुलफान अली निवासी गांव खेड़ी मानसी को जीटी रोड समाना बहु से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से 8.05 ग्राम स्मैक बरामद की गई। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने आरोपी जयपाल सिंह निवासी फुसगढ़ को एक गाड़ी में 332 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।
शराब ले जा रहे लोागें को पकड़ा
मूनक। पुलिस ने गोली व खेड़ी मूनक गांव से दो लोगों को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। पुलिस ने गोली गांव से नरेश कुमार को 14 बोतल ठेका शराब देसी व खेड़ी मूनक के बलबीर को मूनक बालपवाना रोड से 11 बोतल ठेका देसी मार्क सहित पकड़ा है। दोनों का पुलिस ने नशा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामला दर्ज कर दिया। संवाद