फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पहले खाना खाया फिर समेटा सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
पालम कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात, बेटे का इलाज कराने गया था दंपती
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पालम कॉलोनी में एक दंपती के घर से लाखों की चोरी हो गई। इस दौरान दंपती बेटे का अस्पताल में इलाज करा रहा था। चोरों ने वारदात से पहले घर में रखे दाल-चावल खाए फिर सामान समेट ले गए। ये वारदात मकान के आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि चोर सीढ़ियों के रास्ते घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया। सेक्टर नौ चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पीड़िता प्रियंका केथवास ने बताया कि उनका बेटा सुरेश बीमार होने के कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती है। 20 अप्रैल को वह और उनका परिवार अस्पताल में मौजूद था। जब उनके पति सुबह घर लौटे तो दरवाजा टूटा और सामान बिखरा था। बदमाश एक लैपटॉप, एलईडी टीवी, एक पर्स जिसमें सोने का हार (करीब 2 तोला), पति का पर्स जिसमें सभी डेबिट, क्रेडिट कार्ड, बैंक दस्तावेज व अन्य कागजात ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें