फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में फायरिंग के दौरान बच्ची को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अरडाना में शादी समारोह के दौरान दूल्हे के जीजा द्वारा फायरिंग करने पर एक गोली 12 साल के बच्चे के पेट में जा लगी। उसे घायल अवस्था में असंध के अस्पताल में ले गए जहां से करनाल रेफर कर दिया। इसके बाद करनाल के एक प्राइवेट अस्पताल में प्रिंस का ऑपरेशन कर पेट से गोली निकाली गई जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर असंध थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सतीश को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में था, डीजे पर नाचते समय ट्रिगर दबने से गोली चल गई। इस घटना से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

रविवार को पानीपत के गांव मांडी से गांव अरडाना में राजबीर के घर बेटी की बारात आई थी। दोपहर के समय घुड़चढ़ी के दौरान डीजे पर सभी बाराती नाच रहे थे। इसी दौरान दूल्हा संजय के जीजा सतीश ने शराब के नशे में फायरिंग कर दी। एक गोली 12 साल के प्रिंस को लग गई।
जींद से मामा के घर आया था बच्चा
गोली लगने से घायल प्रिंस जींद जिले के गांव रेहड़ा का रहने वाला है। वह अरडाना में अपने मामा के घर आया था। वह बारातियों को नाचते देख रहा था। बच्चे को गोली लगते ही वहां अफरा तफरी मच गई। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोली चलाने वाले सतीश को हिरासत में ले लिया। असंध थाना के जांच अधिकारी अमरजीत ने बताया कि नशे की हालत में दूल्हे के जीजा सतीश ने फायरिंग की तो प्रिंस को गोली लगी है। अभी बच्चे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें