फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीएस ज्वैलर्स के गेट से 22 कदम दूर फायरिंग से करने वाले नकाबपोश जवाबी गोली चलने पर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू पैलेस मार्केट में तीन नकाबपोश बदमाशों ने ओपीएस ज्वैलर्स के फील्डमैन पर हमले की कोशिश की। एक आरोपी युवक ने कर्मचारी को मुक्के भी मारे जबकि दो आरोपी पीछे खड़े रहे। वहीं ओपीएस के सिक्योरिटी गार्ड ने हमला होते देख हवाई फायर कर दिया। इसके बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। हालांकि गोली चलने से मार्केट में अफरा तफरी मच गई। बाद में एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया और डीएसपी वीरेंद्र सैनी समेत सिटी थाना प्रभारी समेत सीआईए की टीमें मौके पर पहुंची। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस मामले की कई पहलुओं से जांच कर रही है। प्रारंभिक मामला रंजिश का लग रहा है, लेकिन कर्मचारी सुखदेव ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। पुलिस ने आसपास की दुकानों से सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है, जिसमें आरोपी युवकों के हाथों में हथियार दिखाई नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

ओपीएस के सिक्योरिटी गार्ड जितेंद्र ने बताया कि करीब पौने तीन बजे का समय था। फिल्डमैन सुखदेव सिंह दुकान से बाहर गया, जैसे ही वह गेट से करीब 20-22 कदम दूरी पर पहुंचा तीन युवक मुंह पर नकाब लगाए पहुंचे। उनमें से एक युवक ने सुखदेव पर हमला बोल दिया और उसके साथ मारपीट करने लगा। ऐसा देखते हुए अमनदीप ने भी जवाब में एक हवाई फायर कर दिया। फायरिंग होते ही तीनों बदमाश पीछे की तरफ भागने लगे। वे दोनों और मार्केट के कई व्यक्ति उनके पीछे भागे, लेकिन बदमाश पीछे वाली गली में पेट्रोल पंप के पास खड़ी बिना नंबर की स्विफ्ट गाड़ी में बैठकर फरार हो गए।
सीसीटीवी फुटेज में खुलासा खाली हाथ थे आरोपी
इससे पहले, पुलिस के पास सूचना पहुंची कि तीन हथियारबंद युवकों ने फायरिंग कर दी और बाद में ओपीएस ज्वैलर्स के गार्ड ने हवाई फायर किया है। फायरिंग की सूचना पाकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा गया। खुद एसपी सुरेंद्र भौरिया मौके पर पहुंचे। डीएसपी विरेंद्र सैनी, सीआईए-टू टीम व सिटी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में ये साफ हो गया है कि तीनों आरोपी खाली हाथ थे, उनके पास हथियार नहीं दिख रहे हैं। सिटी थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज में साफ हो गया है कि क्रास फायरिंग नहीं हुई है, बल्कि ज्वैलर्स के गार्ड की ओर से हवाई फायरिंग की गई है। पहले शिकायत क्रास फायरिंग की मिली थी, अब दोबारा से सुखदेव ने शिकायत दी है।
विज्ञापन

मार्केट में फायरिंग से अफरा-तफरी
मार्केट के लोग सहम गए। वे दुकानदारी छोड़कर बाहर खड़े हो गए। नेहरू पैलेस मार्केट के प्रधान कृष्ण कुमार ने बताया कि फायरिंग की आवाज सुनकर सभी व्यापारी और ग्राहक घबरा गए थे। बदमाशों ने मार्केट के पीछे पेट्रोल पंप के पास कार को खड़ा किया था। मार्केट में किसी प्रकार की कोई अनहोनी नहीं हुई है। फायरिंग के कारण काफी देर तक लोग सहमे रहे।
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार तीन लड़के यहां पर आए थे। दुकान के बाहर ओपीएस ज्वैलर्स कर्मचारी के साथ एक युवक ने मारपीट की। इसके बाद ओपीएस ज्वैलर्स के सिक्योरिटी गार्ड ने हवाई फायर किया तो तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों के हाथ में कोई हथियार नहीं था और न ही उनकी तरफ से फायरिंग की गई है। आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही उनको काबू कर लिया जाएगा। -सुरेंद्र भौरिया, एसपी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें