फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों और पुलिस में फायरिंग

Fri, 27 Sep 2013 11:40 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
 इंद्री में वीरवार रात को गो तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। दो गाड़ियों में गोवंश लेकर जा रहे तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की।
विज्ञापन


हालांकि घटना में कोई भी पुलिस कर्मी हताहत नही हुआ। पुलिस ने इस संबंध में इंद्री थाने में चार गो तस्करों पर केस दर्ज किया है। तस्करों की पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार गो तस्करी निषेध पुलिस स्टाफ के इंचार्ज एएसआई खिलाराम को सूचना मिली थी कि गढ़पुर टापू के रास्ते गोवंशों से भरी हुई दो गाड़ियां वीरवार देर रात गुजरेंगी। गोवंशों को नाव के जरिये पशुओं को उत्तर प्रदेश ले जाया जाएगा।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर इंचार्ज अपने अपने सदस्यों हेड कांस्टेबल सुरेंद्र, कांस्टेबल देवी राम, कांस्टेबल महावीर और चालक बलजिंद्र के साथ मौके पर गए और नाका लगाया।

इस दौरान गो तस्कर गोवंशों को यमुना नदी पर नाव के जरिये यूपी ले जा रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने तस्करों का नाव में बैठकर पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख तस्करों ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। जिसके जवाब में पुलिस ने भी तस्करों पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद चार गो तस्कर मौैके से फरार हो गए। गो तस्करी निषेध पुलिस स्टाफ के इंचार्ज खिलाराम का ने बताया कि तस्करों ने पुलिस टीम पर फायर की, जिसके बाद जवाब में पुलिस को गोली चलानी पड़ी। इस दौरान चारों तस्कर भाग गए और गोवंशों को मुक्त करा लिया गया है।
विज्ञापन


 तस्करों के खिलाफ इंद्री थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। गौरव पुनिया, इंद्री थाना प्रभारी ने बताया कि जैसे ही उन्हें मामले की सूचना मिली पुलिस ने उसी पर त्वरित कार्रवाई की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें