फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आतिशबाजी की चिंगारी से गत्ता फैक्टरी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। दिवाली की आतिशबाजी के कारण मंगलवार की रात को भी चार जगह आग लगी। सेक्टर-3 के औद्योगिक क्षेत्र में गत्ता फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी में तैयार होने वाले ऑनलाइन शॉपिंग के बॉक्स व इसे तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले गत्ता व कागज जल गए। गनीमत रही कि आग लगने पर स्थानीय लोगों ने भी पानी डाला और आग तुरंत बुझ गई। इससे बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि कागज व गत्ता जल गया। इसके अलावा तीन अन्य जगहों पर भी आग लगी है। जहां सूचना के बाद फायरब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया।

फैक्ट्री के मालिक अक्षय कुमार ने बताया कि जब वह अपने घर पर लक्ष्मी पूजन कर रहे थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि फैक्टरी में आग लग गई है। वे तुरंत मौके पर पहुंचे तो पूरी फैक्टरी में रखे गत्तों में आग धधक रही थी। फैक्ट्री में ऑनलाइन ऑडर की पैकिंग के लिए बनाए जाने वाले बॉक्स रखे थे, जो पूरी तरह जल चुके थे। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश की। लोगों की मुस्तैदी से आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक काफी सामान जल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां लगी आग
- बांसों गेट में एक खाली प्लाॅट में आग लग गई। यहां कचरा व अन्य सामान पड़ा था जो जलकर राख हो गया।

- मुगल माजरा में एक बिटोड़े में भी आग लग गई थी। यह आग काफी देर तक धधकती रही।

- स्टौंडी गांव में खेत में जमा पराली में आग लग गई। यह भी आतिशबाजी के कारण लगी चिंगारी से जली बताई जा रही है।



सोमवार रात 13 जगह लगी थी आग

सोमवार की रात को शहर में अलग-अलग 13 जगहों पर आतिशबाजी के कारण आग लगी थी। इस आग ने भयंकर तबाही मचाई थी। का काम किया। दिवाली की पटाखों की शुरुआत के साथ शाम को सात बजे आग की घटनाएं शुरू हो गई जो रात को दो बजे तक चलती गई। आग से चार मकानों, एक दुकान, दो बिटोड़े, एक जगह पराली, एक कार और चार जगह खाली प्लॉटों में रखे सामान का नुकसान हुआ। कहीं घर में रखी मोमबत्ती आग का कारण बनी तो कहीं आतिशबाजियों ने घरों, गोदाम के सामान को जलाने का काम किया। दमकल विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी जगहों पर आग पर काबू पाया। पूरी रात दमकल गाड़ियों के सायरन शहर की सड़कों पर गूंजते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें