फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: शराब ठेके पर नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Wed, 03 Sep 2025 07:22 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर करनाल

सार

राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर झंझाड़ी के शराब ठेके पर नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
बदमाशों ने शराब ठेके पर की फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर गांव झंझाड़ी के समीप हवेली होटल के पास स्थित शराब ठेके पर दो नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। दोनों बदमाश पैदल आए और महज 10 सेकेंड में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। गनीमत रही कि पांच राउंड गोलियां चलने के बावजूद ठेके के किसी कर्मचारी को गोली नहीं लगी। हालांकि, ठेके के बाहर लगे शीशे पूरी तरह चकनाचूर हो गए। वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही दो डीएसपी, सदर थाना पुलिस, एसटीएफ, और सीआईए की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी  की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल से गोलियों के खोखे भी बरामद किए गए। डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि घटना के समय ठेके पर कर्मचारी अपने काम में व्यस्त थे, और कुछ ग्राहक शराब खरीदने आए थे। अचानक हुई फायरिंग से सभी दहशत में आ गए।

आरोपियों की तलाश में जुटी छह टीमें 
डीएसपी राजीव कुमार ने कहा कि प्रारंभिक जांच में फिरौती या रंगदारी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। फिर भी, पुलिस संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। वारदात के बाद ठेके को  बंद करवा दिया गया। पुलिस की छह टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई है, जो पुलिस के लिए अहम साक्ष्य साबित हो सकती है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: यमुना नदी में उफान: 10 किलोमीटर के दायरे में फैला पानी, किसानों की फसलें हुईं बर्बाद, कई गांव हुए जलमग्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें