फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अाैर दुकान में अाग से नुकसान

Sat, 05 Dec 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल चौक पर स्थित कार असेसरी के शोरूम कार एक्सपर्ट और एक बैंक में आग लगने से करोड़ों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पांच घंटे तक आग की लपटें उठती रही और कड़ी मशक्कत के बाद दो दर्जन के करीब फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग में ज्यादातर सामान कार अससेरी का जला है, जबकि बैंक का कुछ फर्नीचर जला है। जानकारी के अनुसार कैश काउंटर पर रखे 16 लाख रुपये व करोड़ों रुपये बैैंक लाकर्स में रखे सेफ हैं। उधर, आग की लपटों से आसपास के दुकानदार घबरा गए और अपनी-अपनी दुकानों का सामान सुरक्षित जगह पर हटाने में जुटे रहे। पुलिस फोर्स मौके पर रही, बाद में एसपी पंकज नैन ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल का आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। अस्पताल चौक पर कार असेसरी शोरूम के मालिक ललित मदान ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती गई। शोरूम में करीब दो करोड़ रुपये का सामान जल गया है। इस शोरूम के ऊपर फर्स्ट फ्लोर पर स्टेट बैंक आफ पटियाला की ब्रांच है। आग के दौरान बैंक में करीब 15 लोग मौजूद थे। आग को देखकर वह बचकर निकले। आग से बैंक को ज्यादा नुकसान नहीं है। बैंक के मैनेजर सुभाष शर्मा ने बताया कि बैंक में रखा करीब 16 लाख रुपये सुरक्षित हैं। इसके अलावा लॉकर्स भी सेफ हैं। कुछ फर्नीचर जला है। गनीमत रही कि आग को काबू पाया लिया गया। उधर, इतनी भयंकर आग की लपटे देखकर आसपास रिहायशी एरिया भी था।
विज्ञापन


पूरा घटनाक्रमदोपहर एक बजे अचानक आग लगी। फायर ब्रिगेड की 17 गाड़ियों ने आग बुझाई।एसपी पंकज नैन ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। दिनभर अस्पताल रोड पर जाम रहा। बैंक के शीशे ईंटों से तोड़े गए, ताकि आग पर काबू पाया जा सकेशाम पांच बजे आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें