फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शोरूम में लगी आग, कपड़ा और सामान जला

विज्ञापन
शोरूम में लगी आग, कपड़ा और सामान जला - फोटो : शोरूम में लगी आग, कपड़ा और सामान जला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बुढ़ाखेड़ा गांव के पास मंगलपुर चौक पर कपड़ों के शोरूम में रात को एक बजे भीषण आग लग गई। इस दौरान एक के बाद एक कई धमाके हुए, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। आग के कारण शीशे टूट गए। कपड़ों में आग लगने के कारण आसपास के क्षेत्र में काले धुंए का गुबार फैल गया।
दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया मगर तब तक शोरूम के सभी कपड़े व अन्य सामान जल चुका था। गुड़गांव वासी अनू सांगवान ने बताया कि उन्होंने मंगलपुर चौक पर करीब डेढ़ महीना पहले द जरी के नाम से शोरूम खोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार रात को वह गुड़गांव में थे। उनके पास किसी का फोन आया कि शोरूम में आग लग गई है।
जब वह यहां पहुंचे तब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया लिया था। शोरूम में सभी नए कपड़ों का स्टॉक था जिसमें लहंगे, सूट, साड़ियां सहित अन्य सामान था जोकि जल गया। इसके अलावा बिजली के उपकरण, एसी, फिटिंग सहित अन्य सामान राख हो गया। उन्हें पता लगा है कि आग शोरूम के पिछली साइड बिजली के एमसीबी से चिंगारी के कारण लगी है। वहां तार भी जली मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें