- लाखों रुपये का सामान जला
संवाद न्यूज एजेंसी
नीलोखेड़ी। अस्पताल एरिया में हरीश किराना स्टोर में आग लगने से लाखों रुपये का समान जल गया। दुकान से धुएं का गुबार निकलने से आसपास खलबली मच गई। दुकान खुली होने के बावजूद दुकानदार कुछ समझ पाता देखते ही देखते आग की लपटें पूरी दुकान में फैल गई। बताया जाता है कि दुकान के पिछले हिस्से में बने स्टोर में शाॅर्ट सर्किट से आग लगी।
दुकान मालिक हरीश चुघ ने बताया कि आग लगने से दुकान के ऊपर बने एक कमरे में धुआं भरने से उसमें रह रहे दो युवक भागने लगे तो दुकान के पीछे गिर गए। जिसमें एक युवक की टांग व दूसरे की बाजू में चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।