फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्पिनिंग मिल में लगी आग, लाखों का चला सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। कोहंड अलीपुर रोड पर एक स्पिनिंग मिल में अचानक आग लग गई। आग लगने से मिल में लाखों रुपये का कच्चा माल जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मंगलवार को शाम 6:00 बजे कोहंड अलीपुर रोड पर स्थित आरती यार्न फैब के एक गोदाम में अचानक आग लग गई गोदाम में रुई व कच्चा माल रखा हुआ था। हवा तेज होने के कारण आग ने साथ लगते दो गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया। और देखते ही देखते आग चारों ओर फैल गई। जैसे ही गोदाम में आग लगने की सूचना मिल में कार्यरत कर्मचारियों व मिल मालिक को लगी मिल में भगदड़ मच गई। फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि करनाल पानीपत व रिफाइनरी से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने के करने के लिए बुलाई गई। करीब तीन घंटे बाद ही आग पर काबू पाया गया।
मिल मालिकों के अनुसार गोदाम में कच्चा व तैयार माल रखा हुआ था तेज हवा चलने के कारण साथ लगते दो अन्य गोदाम में भी आग लग गई है। और गोदाम के अंदर लगाई गई मशीनरी भी जल चुकी है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जांच अधिकारी जय भगवान ने बताया कि आग से कितना नुकसान हुआ इसका आकलन अभी नहीं लगाया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें