फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 19 Jan 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल/असंध। फफड़ाना चीनी मिल में जा रही गन्ने से भरी ट्रॉली के पलटने से चपेट में आकर बाइक सवार सालवन निवासी साहिल और प्रिंस की मौत हो गई थी। पुलिस ने उनके शवों का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन

गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। असंध थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं हादसे में घायल हुए दो दोस्त जितेंद्र व लक्की का उपचार चल रहा है।
शुक्रवार शाम को एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर के पीछे गन्ने से भरी दो ट्रॉली लगाकर फफड़ाना चीनी मिल में जा रहा था। सालवन गांव स्थित हांसी बुटाना लिंक नहर पर अचानक पिछली ट्रॉली का हुक टूट गया और ट्रॉली पलट गई। इसी दौरान बाइक पर सवार सालवन गांव निवासी चार दोस्त जितेंद्र, लक्की, प्रिंस और साहिल बाइक सहित नीचे दब गए। साहिल की मौके पर मौत हो गई जबकि अन्य तीनों को करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया। वहां प्रिंस को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें