फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 44 डेयरियों को अंतिम नोटिस शिफ्ट न करने पर होंगी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। नगर निगम ने शहर में संचालित डेयरियों को पिंगली डेयरी कॉम्प्लेक्स में स्थानांतरित करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। 44 डेयरी संचालकों को अंतिम नोटिस जारी कर सात दिन का समय दिया है। इस अवधि में डेयरी शिफ्ट न करने या आवंटित प्लॉट पर निर्माण शुरू न करने पर सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं पिंगली डेयरी कॉम्प्लेक्स में निर्माण नहीं करने वाले संचालकों के प्लॉट जमा राशि सहित जब्त किए जा सकते हैं। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त दलजीत सिंह ने बताया कि यह कदम डेयरियों को व्यवस्थित करने के लिए उठाया गया है। पिंगली डेयरी कॉम्प्लेक्स में प्लॉट आवंटन के बाद शर्तों के अनुसार स्थानांतरण अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि कॉम्प्लेक्स में कुल 231 प्लॉट हैं, जिनमें से 137 प्लॉट ड्रॉ के माध्यम से आवंटित किए जा चुके हैं। इनमें से 63 डेयरियां कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट हो चुकी हैं। 19 प्लॉटों पर निर्माण डीपीसी स्तर तक पहुंचा है, जबकि छह पर काम जारी है। हालांकि, 45 आवंटित प्लॉटों पर अभी तक कोई निर्माण नहीं हुआ है।
विज्ञापन



आठ ने निर्माण कराया, शिफ्ट नहीं हुए
आठ ऐसे डेयरी संचालक हैं जिन्होंने कॉम्प्लेक्स में निर्माण कर लिया है लेकिन डेयरियों को कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट नहीं किया है। 36 अन्य संचालकों को आवंटित प्लॉट पर डेयरी निर्माण शुरू करने के निर्देश मिले हैं। इन सभी को सात दिन का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें