फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना परिसर में एएसआई से मारपीट कर वर्दी फाड़ी, केस दर्ज। लेनदेन के मामले में राजीनामा करवाने को लेकर हुआ विवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना के एक एएसआई के साथ गुरुवार रात मारपीट कर वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित एएसआई रामशरण ने शिकायत में बताया कि वह गुरुवार को थाना परिसर स्थित मित्र कक्ष में कर्मचारी कुलदीप सिंह के साथ बैठा था। तभी रात करीब 10 बजे सांभली वासी गुरदेव आरे वाला का फोन आया और कहने लगा कि मैं आपकी बिरादरी से हूं और आपके काफी रिश्तेदारों को जानता हूं। रमन ने सरवन नंबरदार से जो पांच लाख रुपये लिए हैं उसमें राजीनामा करवा दो। इस संबंध में रमन आपसे मिलना चाहते हैं। मैंने कहा सुबह आकर थाना में मिल लेना, लेकिन करीब रात पौने ग्यारह बजे रमन वासी गुनियाना हाल निवास वार्ड 3 ब्रह्मानंद कॉलोनी निसिंग आया और कहने लगा उसको गुरदेव ने भेजा है। सरवन आपका रिश्तेदार है, हमारा राजीनामा करवा दो। मैंने कहा जो जायज होगा वही होगा और आपका कोई आवेदन भी मेरे पास नहीं है। इतना सुनते ही रमन ने मुझे बुरा भला कहते हुए हाथापाई शुरू कर दी। मेरा गला दबाने की कोशिश की और मेरी वर्दी फाड़ते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। मुझे कुलदीप व गेट पर बैठे होमगार्ड मुकेश ने उससे छुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें