फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पारिवारिक विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट

Sun, 31 Aug 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना साढौरा क्षेत्र के गांव हवेली में पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें महिलाओं सहित कई लोग घायल हुए। एक पक्ष से सरावां निवासी हरजीत कौर ने साढौरा पुलिस को दी शिकायत में अपनी भाभी व उसकी माता, भाई-बहन और अन्य लोगों पर मारपीट करने के आरोप लगाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार नामजद सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज किया है।
शिकायत में हरजीत कौर ने बताया कि उसकी 70 वर्षीय बीमार माता सुरेंद्र कौर व दिव्यांग बहन कमलजीत कौर को भाभी परमजीत कौर परेशान कर घर से निकाल देती हैं। पंचायत में कई बार मामला उठाया गया, पर कोई नतीजा नहीं निकला। हाल ही में जब वे परिवार सहित हवेली पहुंचीं तो गली में उनकी कार को दो अन्य कारों ने घेर लिया। दोनों कार से पांच महिलाएं व चार पुरुष उतरे। इनमें परमजीत कौर का भाई अजीत सिंह भी था, जो डंडा लेकर उनके फूफा त्रिलोक सिंह पर टूट पड़ा। अन्य लोगों ने भी उसकी माता, बहन, बुआ व मासी की बेटी से मारपीट की। इस दौरान महिलाओं के कान की बालियां व जेवर भी गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरजीत कौर ने बताया कि आरोपियों ने धमकी दी कि यदि कहीं शिकायत की या घर में घुसने की कोशिश की तो उन्हें व उनकी माता को जान से मार दिया जाएगा। घटना में कई लोगों को चोटें आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें