यमुनानगर। शहर के एक कन्या कॉलेज के लिए अलग-अलग गांव से घर से निकली दो छात्राएं शुक्रवार को लापता हो गईं। शहर थाना यमुनानगर पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिए हैं। थाना फर्कपुर क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी शुक्रवार को घर से एक्टिवा पर काॅलेज के लिए निकली थीं। बेटी शाम तक घर नहीं आई। मोबाइल नंबर बंद मिला। उसकी एक्टिवा कॉलेज गेट के पास मिली। थाना छप्पर क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी शुक्रवार को कॉलेज गई थी। शाम तक वह घर नहीं लौटी। उसका मोबाइल भी बंद मिला। जांच अधिकारी किरणचंद का कहना है कि केस दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है। संवाद