फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बुराइयों के खिलाफ लड़ेंगी छात्राएं

Mon, 07 Oct 2013 11:15 PM IST
अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल में समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का जिम्मा अब केवल पुरुषों के कंधों पर ही नहीं रहा। इन्हें दूर करने के लिए जिले की लड़कियों ने भी मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन


सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए यूथ वीरांगनाओं की छात्राओं ने मुहिम छेड़ी है। इस मुहिम में लड़कियां न केवल बेटी बचाओ का संदेश देंगी बल्कि युवाओं को भी नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए जागरूक करेंगी। इस कड़ी में गीता माडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल तरावड़ी में यूथ वीरांगनाओं की ओर से जागरूक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर स्कूली छात्राओं को कन्या भ्रूण हत्या न करने, नशे की लत को जड़ से उखाड़ फेंकना और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ शपथ दिलाई गई।

बच्चों को संबोधित करते हुए यूथ वीरांगनाएं समिति की वरिष्ठ सदस्य चैरी दत्ता ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी लगातार नशे की गिरफ्त में पड़ती जा रहे हैं। जोकि देश के लिए घातक परिणाम है। चैरी दत्ता ने बताया कि नशे की लत सीधी मौत को खत है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर देश में फैली सामाजिक बुराइयों को जड़ से उखाड़ने का संकल्प लें।
विज्ञापन


 इस मौके पर स्कूल प्रबधंक बालकिशन त्रिपाठी ने कहा कि बढ़ती नशे की प्रवृति एक गंभीर समस्या है। नशे करने के लिए  लोग चोरी जैसी घटना को भी अंजाम देते है। इसलिए हमें अधिक से अधिक नशे के खिलाफ जागरूक करने की जरूरत है।

वहीं, कन्या भ्रूण हत्या की शपथ दिलाते हुए अनु, रेणू, रींजू, मधु, सुमन, अंकिता, रीटा, सरोज, गीता व चैरी समेत यूथ वीरांगनाएं की छात्राओं ने कहा कि न तो कन्या भ्रूण हत्या करें और न ही आपने आसपास ऐसी निर्मम घटना होने दें। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक बालकिशन त्रिपाठी, सोनू त्रिपाठी, समाजसेवी पवन समेत सभी स्टाफ सदस्यों के अलावा स्कूली बच्चे मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें