जिले में 181 प्राइवेट बसें लोगों को बेहतर सफर देने के लिए सड़कों पर
दौड़ेंगी। परिवहन विभाग अपनी प्रक्रिया जोर शोर से चला रहा है और वीरवार को
द्वितीय चरण में आवेदन मांग लिए गए हैं।
इसके तहत पहले से ही बसों को चला
रहे परमिट धारक ही जिले के मनपसंद मार्ग के लिए आवेदन करेंगे। एक दूसरे के
जिले में मनपसंद मार्ग लेने के लिए तृतीय चरण का इंतजार करना पड़ेगा।
द्वितीय चरण में जिले की 68 निजी बसें मनपसंद आवेदन करने की हकदार हैं।
आरटीए के पास चंडीगढ़ से आए पत्र में क्लीयर है कि 18 जून 2014 शाम पांच
बजे तक आवेदन करने का अंतिम दिन है। इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया
जाएगा। परिवहन विभाग ने जिले के 51 चिन्हित मार्ग किए हुए हैं। जिन पर 182
बसों को दौड़ाया जाएगा। इसमें जिले के अलावा दूसरे जिले में एंट्री होगी।
नई पॉलिसी में मौजूदा सोसाइटी को प्राथमिकता दी जा रही है।
मनपसंद रूट पहले
सोसाइटी खरीदेंगी फिर आम लोगों का नंबर आएगा। परिवहन विभाग की तरफ से पहले
चरण में मौजूदा चिन्हित मार्ग के लिए आवेदन मांगे थे। उसमें किसी भी बस
सोसायटी ने आवेदन नहीं किया। द्वितीय चरण में जिले ब्वॉयज सोसाइटी परमिट
धारकों को मार्ग चिन्हित करने की प्राथमिकता दी है। तृतीय चरण में एक दूसरे
जिले में सोसायटी परमिट धारक मार्ग चिन्हित कर सकते हैं।
इसके बाद चौथ चरण
में जितने मार्ग रह जाएंगे उन पर आमजन से आवेदन मांगे जाएंगे। नए परमिट
लेने वालों को वे सभी सुविधाएं यात्रियों को देनी पड़ेंगी जो रोडवेज बसों
में मिलती है।
आवेदन ज्यादा हुए तो होगा ड्रा
परिवहन निगम की पॉलिसी
के मुताबिक यदि किसी रूट पर ज्यादा आवेदक होंगे वहां पर ऑपन ड्रा निकाले
जाएंगे। जिन परमिट धारकों का टैक्स सहित अन्य प्रक्रिया में बकाया है या
नियमों पर खरा नहीं उतर रहे, उनका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। आवेदक एक से
अधिक मार्गों के लिए आवेदन कर सकता है, लेकिन परमिट एक ही आबंटित किया
जाएगा।
इन मार्गों पर होगा कंपीटिशन
करनाल से रादौर वाया समौरा, इंद्री, लाडवा। नीलोखेड़ी से पेहवा वाया निगदू, कौल, ढांड, बतेड़ी। -करनाल से असंध वाया चिड़ाव मोड़, जुंडला, जलमाना। करनाल से लाडवा वाया तरावड़ी, नीलोखेड़ी, बेडसाल, भादसो, बडौत, जैनपुर। 4
नीलोखेड़ी से घरौंडा वाया तरावड़ी, करनाल। करनाल से इंद्री वाया बड़ागांव, रिंडल, नगला।
गढ़ीबीरबल से कुरुक्षेत्र वाया ब्याना, इंद्री, भादसो, उमरी, पिपली। असंध से नरवाना वाया अलेवा, नंगूरा, गोगड़ीया, बडौदा, उचाना कलां, खेड़ीसफा। असंध से जींद वाया अलेवा, हसनपुर, नंगूरा, कंडेला, शाहपुर।
करनाल से शाहाबाद वाया नीलोखेड़ी, पीपली। असंध से कैथल वाया राजौंद, जखोली, तितरम मोड़। -असंध से पानीपत वाया सालवन, बल्ला, मूनक पुल, कोहंड। असंध से पानीपत वाया सफीदो, मतलोडा। इंद्री से पिहोवा वाया भादसो, पीपली, कुरुक्षेत्र, ज्योतिसर।