फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पिता-पुत्र 26.610 किलो चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। उचाना गांव के पास एनसीबी करनाल यूनिट ने 26.610 किलो चूरापोस्त के साथ पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के मंडोफल गांव निवासी पिता सुरेंद्र और बेटे गगनदीप को गिरफ्तार किया है। दोनों नशा तस्कर ट्रक में उत्तर प्रदेश से नशा लेकर पंजाब जा रहे थे।
पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करके आरोपी सुरेंद्र को चार दिन के रिमांड पर लिया है। जबकि गगनदीप को जेल भेज दिया। अब पुलिस रिमांड के दौरान नशा कहां-कहां सप्लाई करना था इसके लिए पूछताछ करेगी। एनसीबी करनाल यूनिट के इंचार्ज निरीक्षक विरेंद्र सिंह ने बताया कि वह अतिरिक्त सहायक निरीक्षक बलिंद्र सिंह टीम के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर उचाना गांव के पास मौजूद थे। टीम को सूचना मिली कि दो अंतरराज्यीय नशा तस्कर पिता-पुत्र ट्रक में उत्तर प्रदेश से पंजाब नशीला पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। टीम ने उचाना गांव के पास नाका लगाकर आरोपी सुरेंद्र और उसके बेटे गगनदीप को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें रखे दो प्लास्टिक के कट्टों से 26.610 किलो नशीला पदार्थ चूरापोस्त बरामद हुआ। इसके बाद दोनों के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस नशा तस्करी में शामिल अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें