फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तीन कारें टकराई<bha>;</bha> दूल्हे के भांजे समेत दो की मौत, नौ लोग गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल/असंध। असंध-कोहंड मार्ग पर दुपेड़ी गांव के बस अड्डे के नजदीक शनिवार रात 12:30 बजे तीन कारें टकराने से नरवाना के खरल गांव निवासी कुशल (26) और अंकित (25) की मौत हो गई। दोनों युवक शादी में शामिल होने दुपेड़ी आए थे। कुशल दूल्हे का भांजा था। वह दोस्त अंकित के साथ मामा के गांव से असंध पैलेस में परिवार के सदस्यों को लेने जा रहा था।
इसके अलावा नौ अन्य लोग घायल हो गए। उन्हें असंध के नागरिक अस्पताल मे ले जाया गया। जहां घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया लेकिन परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए। एक ही परिवार की दो महिलाओं सहित तीन लोगों की हालत गंभीर है। असंध थाना पुलिस ने दोनों के शवों के पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिए और केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी समारोह में शामिल होने आए बस्सी गांव निवासी पूर्व सरपंच तेजी ने बताया कि रात को दुपेड़ी निवासी सुल्तान के बेटे सुखदेव उर्फ काला की शादी थी। पार्टी का आयोजन असंध के कैथल रोड पर एक बैंक्वेट हॉल में किया गया था। रात को 12:30 बजे रिश्तेदारों को गाड़ियों के माध्यम से दुपेड़ी पहुंचाया जा रहा था। इसी दौरान शादी में पहुंचे कुशल और अंकित भी स्विफ्ट कार में दुपेड़ी से असंध परिवार के लोगों को लेने जा रहे थे। जब बस अड्डे के नजदीक होटल के पास पहुंचे तो उनकी कार असंध की तरफ से आ रही वरना कार से टक्करा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्विफ्ट कार असंध की तरफ से शादी समारोह से परिवार को लेकर आ रहे उसके साले संदीप उर्फ कपिल की रिट्ज कार से टकरा गई। हादसे में संदीप, उसकी पत्नी यशवंती, माता भूली देवी, बेटा लविश, भाभी सीमा, भतीजा जतिन, जींद के पिल्लूखेड़ा निवासी सचिन व अन्य घायल हो गए। घायलों में संदीप, यशवंती, भूली देवी की हालत गंभीर है। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें