फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू से दुराचार के आरोप में ससुर पर केस

Thu, 21 Nov 2013 11:57 PM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर उसके ससुर के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


 शिकायत में पूर्वा (काल्पनिक नाम) ने कहा है कि उसकी शादी डेढ़ साल पहले विक्रम के साथ हुई थी। लगभग तीन माह पहले उसका पति और सास खेतों में आलू लगाने के लिए मजदूरी करने गए थे।

इस दौरान वह घर में अकेली थी। विवाहिता ने बताया कि इस दौरान उसके ससुर ओमप्रकाश ने उसके साथ दुराचार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को जब उसके पति एवं सास घर पर आए तो उसने उन्हें उन्हें आपबीती सुनाई तो दोनों ने उसे ही पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित ने कहा है कि उससे बार-बार मायके से दहेज लाने की मांग की जाती थी और पिटाई की जाती थी।

 पुलिस ने पीड़ित के ससुर, पति, जेठ और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें