फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कृषि नीति के खिलाफ आज पीपली रवाना होंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। नई राष्ट्रीय कृषि मंडीकरण नीति के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा 20 मार्च को पीपली स्थित सीएम आवास पर प्रदेश स्तरीय किसान महापंचायत करेगा। इसकी तैयारियों को भाकियू नेताओं ने बुधवार को शहर के अर्जुन नगर स्थित सर छोटू राम किसान भवन में बैठक करके अंतिम रूप दिया। इस मौके पर किसानों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

भाकियू चेयरमैन साहब सिंह बाजवा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने कहा कि राष्ट्रीय कृषि मंडीकरण नीति को रद्द नही किया गया तो कुरुक्षेत्र में आंदोलन का शंखनाद किया जाएगा। पंजाब विधानसभा में इस मसौदे को रद्द करके केंद्र सरकार को लौटाने का प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। हरियाणा सरकार को भी इसे वापस करना चाहिए।
एसकेएम हरियाणा के नेता एवं भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने सीएम आवास पर की जाने वाली प्रस्तावित किसान महापंचायत को सफल बनाने को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी किसानों ने महापंचायत में अनुशासन में रह कर शामिल होना है। सभी ने 20 मार्च को सुबह 11 बजे पिपली स्थित चौधरी देवीलाल पार्क में पहुंचकर किसान महापंचायत का आयोजन करने के उपरांत कर सीएम आवास की ओर कूच करना है।
विज्ञापन

इस अवसर पर उतरी हरियाणा प्रभारी महताब कादियान, चेयरमैन यशपाल राणा, संगठन सचिव शाम सिंह मान, चेयरमैन साहब सिंह बाजवा, प्रवक्ता सुरेंद्र सागवान, निसिंग प्रधान जोगिंद्र सिंह बस्तली, महासचिव राजेंद्र राणा, किसान नेता बाबूराम डाबरथला, कार्यालय सचिव राजकुमार नोतना, वेद सागवान, रामेश्वर दादुपुर आदि मौजदू रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें