फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मेगा सब्जी एक्स्पो-2025 में किसानों को मिलेंगे पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। उद्यान विभाग की ओर से सब्जी उत्कृष्टता केंद्र घरौंडा में 21 से 23 मार्च तक 11वां मेगा सब्जी एक्सपो-2025 आयोजित किया जाएगा। इसमें उत्कृष्ट बागवानी पुरस्कार, बंपर पुरस्कार सहित 100 से अधिक पुरस्कार दिए जाएंगे।
सब्जी उत्कृष्टता केंद्र घरौंडा के उप निदेशक डॉ. बिल्लू यादव ने बताया कि तीन दिवसीय मेगा सब्जी एक्सपो-2025 में सब्जी की फसलों, मधुमक्खी पालन, आलू बीज उत्पादन पर किसानों को तकनीकी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी व तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सुबह नौ बजे से किसानों का पंजीकरण शुरू हो जाएगा, यह पंजीकरण तीनों दिन जारी रहेगा। इन तीन दिनों में प्रौद्योगिकी प्रदर्शन व किसानों व आए हुए अतिथियों को केंद्र का भ्रमण करवाया जाएगा।
विज्ञापन

बागवानी पर सेमिनार एवं प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इस मेगा सब्जी एक्सपो में 200 से ज्यादा बागवानी से जुड़ी कंपनियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
22 एकड़ में फैले केंद्र पर बागवानी तकनीकों का प्रदर्शन होगा। मेगा सब्जी एक्सपो में बंपर पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इनमें प्रतिदिन तीन मिनी ट्रैक्टर, तीन पावर वीडर और 30 मशीनरी यंत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें