फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: 26 जनवरी को ट्रैक्टर दिवस मनाएंगे किसान, राकेश टिकैत बोले- आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे

Sat, 24 Dec 2022 04:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल

सार

उन्होंने कहा कि एमएसपी को लेकर बड़ा फैसला होगा। जिसकी चर्चा पूरे देश में चल रही है। बीते दिनों हम तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में थे, संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ पूरा देश देख रहा है।
विज्ञापन
करनाल पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर दिवस मनाएंगे। हरियाणा के करनाल पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी ने पूरे देश को घेर रखा है। आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए सलाह की जाएगी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस 10 बजे तक होता है, उसके बाद ट्रैक्टर दिवस होगा।

विज्ञापन


टिकैत ने कहा कि गन्ने का रेट 2023 में बढ़ाने की बात सरकार कर रही है। अब 2023 में भी देख लेते हैं। सरकार चुनाव के दौरान गन्ने के रेट ढूंढती है और किसान भाव ढूंढता है, अब जहां पर भी दोनों का तालमेल बन जाता है तो वहीं पर तालमेल बना लें। उन्होंने कहा कि एमएसपी को लेकर बड़ा फैसला होगा।

जिसकी चर्चा पूरे देश में चल रही है। बीते दिनों हम तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में थे, संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ पूरा देश देख रहा है। उनको भी एमएसपी चाहिए, क्योंकि नारियल का भाव 8 रुपये का है और वहां पर नारियल की पैदावार करने वाला किसान बर्बाद हो चुका है, अन्य फसलों के रेट भी कम हैं। मछली बिक्री करने वाला किसान भी बर्बाद हो चुका है, क्योंकि बड़ी-बड़ी कंपनियों ने अपने बड़े-बड़े जहाजों को समुद्र में उतार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें