फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भादसों शुगर मिल पर 20 को धरना देंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। गन्ने के उचित मूल्य की मांग के समर्थन में किसानों ने 20 नवंबर को भादसों शुगर मिल के सामने धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। मिल के 23 नवंबर से चलने की सूचना के बाद किसानों ने एलान किया है कि उचित भाव घोषित होने तक वे मिलों को गन्ना नहीं देंगे।
विज्ञापन

भादसों गांव में आयोजित किसान बैठक में भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष मनजीत सिंह लालर, गन्ना संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामपाल चहल सहित अनेक किसानों ने भाग लिया। किसान नेता व समिति के अध्यक्ष रामपाल चहल ने कहा कि वे लंबे समय से गन्ने का उचित मूल्य मांग रहे हैं, लेकिन सरकार ने कोई संतोषजनक निर्णय नहीं लिया। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से धरने में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर भी गन्ना उत्पादक संगठन 2026-27 की फसल के लिए 600 रुपये प्रति क्विंटल की मांग कर रहे हैं, जबकि सरकार ने 430 रुपये प्रति क्विंटल की दर घोषित की है। संगठनों ने इसे अपर्याप्त बताते हुए नवंबर के अंत तक मिलों पर पंचायतें और धरने की योजना बनाई है। मनजीत सिंह लालर ने कहा कि उत्पादन लागत, मजदूरी और अन्य खर्च लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन गन्ने का दाम लागत के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें