फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कष्ट निवारण बैठक में आए डिप्टी सीएम को किसानों ने दिखाए काले झंडे, फूंका पुतला

विज्ञापन
Farmers showed black flag, effigy burnt to deputy CM who came to the troubleshoot meeting - फोटो : Panipat
विज्ञापन
लगातार तीन बार पानीपत में बैठक रद्द करने के बाद आखिर चौथी बार डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की बैठक सफल रही। कष्ट निवारण की बैठक में जाने से पहले ही लघु सचिवालय के बाहर सैकड़ों किसानों ने दुष्यंत चौटाला का विरोध किया और इस दौरान उन्हें काले झंडे भी दिखाए गए । व्यवस्था को संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में चल रही कष्ट निवारण मीटिंग के दौरान किसानों ने बाहर पुल के नीचे दुष्यंत चौटाला का पुतला बनाकर फूंका और मुर्दाबाद के नारे लगाए। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यावान नरवाल ने कहा कि चौटाला परिवार शुरू से ही किसानों के बारे में सोचता आया था, लेकिन दुष्यंत चौटाला किसानों के विरोध है। किसानों के नाम पर वोट मांगने वाला अब किसानों की फरियाद सुनने से ही मना कर रहा है। कष्ट निवारण बैठक में वह लोगों की फरियाद सुनने के लिए आए है लेकिन अपने प्रदेश की सबसे बड़ी कष्ट को ही नहीं निपटा पा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें