फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो दिन में दो मौत, 80 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना बेलगाम हो गया है। दो दिन में दो और बुजुर्गों की मौत हो गई है। वहीं 80 नए संक्रमित भी मिले हैं। इनमें एनडीआरआई से दो, पीडब्ल्यूडी और रोडवेज से एक-एक कर्मचारी, दो विद्यार्थी और चार शिक्षक भी शामिल हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1319 हो गई है। वहीं 158 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अब तक 170 मरीजों की कोरोना जान ले चुका है। इधर होली की छुट्टियों पर आए लोगों को अब काम पर वापस लौटना है। ऐसे में कोविड-19 की जांच कराने वालों की भी कतार लगनी शुरू हो गई है। नागरिक अस्पताल में बने केंद्र पर पूरे दिन जांच कराने वालों की भीड़ रही। दो दिन में 1802 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

नए मामलों में ये भी शामिल
डीएवी कॉलेज, घरौंडा स्कूल और प्रताप स्कूल कुंजपुरा से एक-एक केस, सेक्टर-13 निवासी शिक्षक, एनडीआरआई से दो केस, इनमें एक सीनियर टेक्नीशियन है। इसके अलावा दो विद्यार्थियों में एक चंडीगढ़ से और एक दयाल सिंह पब्लिक स्कूल से है। करीब 20 गृहिणियां भी पॉजिटिव पाई गई हैं। मंगलवार को 88 केंद्रों पर वैक्सीनेशन हुआ। जहां 6312 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 6187 टीके सरकारी केंद्रों पर लगे।
गोंदर के स्कूल से लिए 58 सैंपल
निसिंग। कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में जाकर स्कूलों से सैंपल ले रही है। मंगलवार को विभाग की टीम ने कर्मचारी मुल्तान सिंह के नेतृत्व में राजकीय स्कूल गोंदर से कोरोना के सैंपल लिए। कुल 58 बच्चों की जांच हुई। बुधवार को इनकी रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें