रिंग रोड पर सर्विस लेन की मांग के समर्थन में किसानों का धरना शनिवार को 9वें दिन जारी रहा। भाकियू जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान ने बताया कि 18 फरवरी को सुबह 10 बजे देवी लाल चौक पर सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसान देवी लाल चौक से जीटी रोड की सर्विस लेन होते हुए सचिवालय तक मार्च करेंगे। प्रदर्शन करनाल रिंग रोड पर सर्विस लेन की मांग, बुजुर्गों की काटी गई बुढ़ापा पेंशन और भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते सहित अन्य मांगों को लेकर किया जाएगा।
अध्यक्षता जिला प्रधान सुरेंद्र घुम्मन ने की। भाकियू जिला चेयरमैन यशपाल राणा भी शामिल हुए। उत्तरी हरियाणा प्रभारी मेहताब कादियान, बाबूराम डाबरथला, विनोद राणा कालरम, रमेश कुमार बडसत, सतीश कांबोज रिंडल, कर्ण कालिया रांवर, सुरेंद्र बैनिवाल, कंवर राणा बड़सत, टीनू सोहाना आदि मौजूद रहे।