फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे किया प्रदर्शन तब माना प्रशासन, अब बिना शेड्यूल के आ सकते हैं किसान अनाज मंडी में गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना शेड्यूल के अनाज मंडी में गेहूं लाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू की ओर से लगातार दूसरे दिन अनाज मंडी में विरोध प्रदर्शन किया गया। शनिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय का घेराव कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही सचिव कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर जीटी रोड जाम करने की भी चेतावनी दी। इस दौरान कार्यालय में एसडीएम, तहसीलदार, सचिव सहित अन्य अधिकारी बैठकर कर रहे थे। किसानों के प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस बल के साथ डीसी और एसपी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि बिना शेड्यूल के भी गेट पास कटेगा और गेहूं की खरीद की जाएगी। इस पर किसानों का गुस्सा शांत हुआ और गेहूं की खरीद शुरू हो सकी।
विज्ञापन

सरकार की ओर से भले जी एक अप्रैल से गेहूं खरीद का एलान किया गया था, लेकिन गेटपास की दिक्कतें और अन्य अव्यवस्थाओं के कारण गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो पाई थी। इससे नाराज किसान शुक्रवार से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। शनिवार को लगातार दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन के बाद किसानों की मांगों को मान लिया गया। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार के निर्णय के अनुसार अब किसानों की फसल को बिना शेड्यूल के भी पूरा सीजन खरीदा जाएगा। मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जायेगी और 48 घंटे में फसल की पेमेंट किसान के खाते में जमा होगी। अगर 48 घंटे में पेमेंट नहीं होती है तो नौ प्रतिशत ब्याज के साथ किसानों को पेमेंट मिलेगी। डीसी के आश्वासन के बाद उनके सामने ही शनिवार को गांव बिजना निवासी भूपेंद्र की गेहूं की खरीद हुई, जो मार्केट कमेटी कार्यालय में 24 घंटे से पड़ी थी। इसके अलावा अनाज मंडी में एक हजार क्विंटल गेहूं पहुंची और 480 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई।
सचिव ने फसल वापस ले जाने को कहा तो शुरू किया प्रदर्शन
बता दें शुक्रवार को दो किसान गांव बिजना निवासी भूपेंद्र व बिर्जपुर निवासी पवन गेहूं की फसल लेकर अनाज मंडी में आए थे, लेकिन उनके पास शेड्यूल नहीं था तो सुबह मार्केट कमेटी सचिव सुरेंद्र ने उन्हें फसल को घर वापस ले जाने के लिए कह दिया। दोपहर तक किसान अधिकारियों से गुहार लगाते रहे कि उनकी फसल को मंडी में डालने दिया जाए, लेकिन अधिकारी नहीं मांने। दोपहर बाद भाकियू नेता जगदीप की अध्यक्षता में किसान अनाज मंडी पहुंचे और भूपेंद्र किसान की फसल से भरी ट्राली मार्केट कमेटी कार्यालय में उतार दिया। इस दौरान उन्होंने धरना देकर प्रदर्शन किया। शनिवार को भी भाकियू का धरना प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन

जीटी रोड जाम करने की दी चेतावनी
एसडीएम से लिखित आश्वासन की मांग करने के बाद किसानों ने चेतावनी दी कि यदि एक घंटे तक उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वह जीटी रोड जाम कर देंगे। इसके बाद एसडीएम ने दोबारा बैठक की तो भाकियू नेता कार्यालय के गेट पर ही धरना देकर बैठ गए और वहीं उन्होंने लंगर खाया। इस दौरान एसडीएम व तहसीलदार एक-एक कर वहां से निकल गए। फिर शाम को डीसी निशांत कुमार व एसपी गंगाराम पूनिया मौके पर पहुंचे और उन्होंने खरीद शुरू कराई।
ये थी किसानों की मांग
बिना शेड्यूल के किसानों को अनाज मंडी में गेहूं की फसल लेकर आने दिया जाए
24 घंटे गेट पास कटे, यदि सर्वर न चले तो मैन्युअल गेट पास काटे जाएं
गेहूं की नमी पहले 14 प्रतिशत थी अब 12 प्रतिशत कर दी गई है इसे खत्म किया जाए
बिना शेड्यूल के किसान फसल लेकर आए, यह पूरे प्रदेश की अनाज मंडी में लागू किया जाए
सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक कटेंगे गेट पास
उपायुक्त ने किसानों की मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि जिला की सभी मंडियों में करीब 16 घंटे गेट पास की सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रत्येक गेट पर 2-2 कंप्यूटर ऑपरेटर तैनात रहेंगे, जोकि 8-8 घंटे की ड्यूटी सुबह 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक देगें ताकि किसानों को मंडियों में अपनी फसल लाने में कोई परेशानी न हो।
दो स्कीमों को किया शुभारंभ
अनाज मंडी की दुकान नंबर 503 पर हैफेड द्वारा गेहूं की खरीद की गई। इस दौरान न्यू पंचायत आढ़ती एसोसिएशन मौजूद रही। इस दौरान दो स्कीमों का शुभारंभ किया गया, जिसमें आढ़तियों का हर कार्य जो कंप्यूटर से हो या आफलाइन हो, वह निशुल्क किया जाएगा। यह दुकान नंबर 504 पर सुबह 9 बजे से रात के 9 बजे तक होगा। इस दौरान एसोसिएशन के प्रधान धर्मवीर, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें