अनाज मंडियों में इस बार बारीक धान के दामों में चल रही भारी गिरावट को
लेकर भारतीय किसान यूनियन ने रविवार को प्रदेश के कृषि मंत्री के खिलाफ
जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ के
इस्तीफे की मांग की। इससे पहले कैमला रोड स्थित भाकियू खंड कार्यालय में
किसानों की पंचायत बुलाई गई।
पंचायत की अध्यक्षता घरौंडा विकास खंड के
अध्यक्ष घनेत्तर सिंह राणा ने की। पंचायत को भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष
प्रेमचंद शाहपुर, जिला संरक्षक महताब सिंह कादियान, रोहतक मंडलाध्यक्ष
सुलतान सिंह झिंवरहेड़ी, जिला महासचिव शीशपाल शर्मा ने संबोधित किया। प्रदेश
उपाध्यक्ष शाहपुर ने प्रदेश के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ पर किसान
विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों की मेहनत की कमाई को मंडियों
में कौड़ियों के भाव खरीदा जा रहा है और मंत्री चुप हैं। चुनाव से पूर्व
धनखड़ साइकिल पर चलकर किसानों का साथी व किसान नेता होने का दावा करते थे,
जिसकी सच्चाई अब खुलकर सामने आ गई है। इस अवसर पर विकास खंड निसिंग के
प्रधान यशपाल राणा, खंड उपाध्यक्ष कुलविंद्र सिंह, किसान नेता डा. सत्यवीर
तोमर, संयोजक परमाल राणा, युवा किसान नेता विनोद राणा, नकली राम राणा
कैरवाली, वीरेंद्र राणा अराईपुरा, सुरज राणा, योगेश कालरम, अजमेर गढ़ी
मुलतान, राम सिंह कैमला, रामपाल कैरवाली, जयसिंह नंबरदार आदि किसान मौजूद
थे।