फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फसल अवशेष में लगाई आग, किसान पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। कबूलपुर खेड़ा गांव में किसान रामरखा के खिलाफ फसल अवशेष में आग लगाने का मामला सामने आया है। पटवारी की शिकायत के बाद किसान के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। वहीं पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
कबूलपुर खेड़ा में रामरखा के करीब पांच एकड़ जमीन में आग लगी दिखाई दी। जिसके तुरंत बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में लग गई। लेकिन आग बहुत ज्यादा लगी होने के कारण काबू नहीं पाया जा सका। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर बुलाया गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। विभाग की टीम ने किसान के खिलाफ मामला दर्ज करवाया और पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि किसानों को भी सरकार की हिदायतों का ध्यान रखना चाहिए। उच्चाधिकारी आग के मामले को लेकर काफी सख्त है। अगर किसान बार-बार गलती करेंगे तो कानूनी कार्रवाई की जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें