फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गर्दन पर चाकू रख चालक से 22 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




करनाल। जीटी रोड पर नई अनाज मंडी के समीप एक बोलेरो चालक की गर्दन पर चाकू रखकर बाइक सवारों ने 22 हजार रुपये लूट लिए। गाड़ी चालक के साथ मारपीट भी की गई। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में गांव मदनपुर निवासी शिव कुमार ने बताया कि वह बोलेरो गाड़ी चलाता है। 25 अक्तूबर की रात करीब 8 बजे वह गाड़ी में टायर लोड कर कैराना उत्तर प्रदेश गया था। वहां से वह रात को ही 11 बजे वापस आ गया और अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी के समीप उसने गाड़ी रोकी और लघुशंका करने लगा। इसी दौरान बाइक पर कुछ युवक आए और उसकी गर्दन पर चाकू रखकर मारपीट करने लगे। बदमाशों ने उसकी जेब से 22 हजार रुपये निकाल लिए। शोर सुनकर कुछ कार चालक मौके पर रुके तो उन्हें देखकर आरोपी बाइकों पर फरार हो गए। उनकी बाइक की नंबर प्लेट टूटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें