फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में वीडियो बनाकर किसान ने दी जान: खेत में फंदे पर लटका मिला, बड़े भाई को ठहराया जिम्मेदार

Thu, 12 Dec 2024 05:35 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

बेटे अखिल ने बताया कि वीडियो में उसका पिता बोल रहा है कि श्याम लाल को मैने 9 लाख देने थे, लेकिन उसने दबाव बनाकर मुझसे 24 लाख रुपए ले लिए है। वह मुझसे और भी ज्यादा पैसे मांग रहा है, मेरी मौत का जिम्मेदार श्याम लाल ही है।
विज्ञापन
परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के गांव बटहेड़ी में एक किसान ने अपने ही खेत में बने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। किसान ने रुपयों के लेन देन को लेकर यह कदम उठाया है और सुसाइड से पहले अपने वीडियो बनाकर बड़े भाई को जिम्मेदार ठहराया है। जो रुपये मांग रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है पोस्टमार्टम हाउस में भिजवा दिया है। पुलिस ने मामला की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतक के बेटे गांव बटहेड़ी निवासी अखिल ने बताया कि उसके पिता राम सिंह को  ताऊ श्याम लाल के साथ रुपये का लेन देन था। उसका ताऊ श्याम लाल उसे स्कूल के समीप मिला था। उसने उसके पिता के बारे में पूछा था और कहा था कि अपने पिता को बोल देना रुपये दे देगा नहीं तो आधे एकड़ भूमि का कब्जा कर लूंगा। इसके बाद उसने इस बात अपने पिता को फोन कर बताई तो उसके पिता ने बताया कि श्याम लाल का एक रुपये भी नहीं देना है।

विज्ञापन


पहले ही उसे 9 लाख के 24 लाख रुपये दे दिए है। इसके बाद उसका पिता रात को घर नहीं आया। गांव के ही एक युवक ने बताया कि तेरे पिता ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाली हुई है। वह वीडियो देखकर उसने अपने पिता को फोन किया तो वह नंबर बंद मिला। इसके बाद वह खेत में गया तो वहां उसका पिता फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन


ये बोला वीडियो में..
बेटे अखिल ने बताया कि वीडियो में उसका पिता बोल रहा है कि श्याम लाल को मैने 9 लाख देने थे, लेकिन उसने दबाव बनाकर मुझसे 24 लाख रुपए ले लिए है। वह मुझसे और भी ज्यादा पैसे मांग रहा है, मेरी मौत का जिम्मेदार श्याम लाल ही है।

अधिकारी के अनुसार
किसान के शव को कब्जे में ले लिया है मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। -श्री भगवान, थाना प्रभारी इंद्री।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें