फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अध्यापकों को शिक्षण सामग्री से सिखाने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


निसिंग। कस्बे के मंजूरा गांव में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में खंड निसिंग के स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से बाल वाटिका पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। शिविर के तीसरे दिन खंड शिक्षा अधिकारी डा. राममूर्ति ने सभी अध्यापकों को शिक्षण सामग्री को सीखने एवं सिखाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


शिविर में प्रशिक्षण के लिए खंड निसिंग के करीब 45 अध्यापक भाग ले रहे हैं। खंड स्तरीय शिक्षक शिविर के दौरान राजेंद्र कुमार व सुनील शर्मा ने बतौर शिक्षक प्रशिक्षण पंचकोश पर विस्तार से चर्चा की। वहीं बाल वाटिका के लक्ष्य, दक्षता व सामग्री से परिचित करवाते हुए बाल वाटिका कार्यक्रम की रूपरेखा से भी अवगत करवाया। जिसमें कहानियां व निर्देशित खेलों से संबंधित जानकारी दी गई। शिविर के दौरान सभी शिक्षकों ने गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने में ब्लॉक एफएलएन कोऑर्डिनेटर सुमन लता व बीआरसी कार्यालय की टीम ने चल रहे शिविर में अहम भूमिका निभाई। संयोजन के एबीआरसी राजेंद्र चौधरी व सुनील शर्मा ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें