फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो वार्डों में लगेंगी फैंसी और सोलर लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर के दो प्रमुख वार्डों की गलियां रात के अंधेरे में नहीं डूबेंगी। नगर निगम ने वार्ड-18 और वार्ड-7 में नई लाइटें लगाने की योजना को मंजूरी दे दी है। वार्ड-18 में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, जबकि वार्ड-7 में मुख्य सड़कों को फैंसी लाइटों से सजाया जाएगा। दोनों योजनाओं पर करीब 14.54 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
वार्ड नंबर 18 में 5.11 लाख रुपये की लागत से 72 वॉट क्षमता वाली सोलर लाइट लगाई जाएंगी। वार्ड-7 में 9.43 लाख रुपये की लागत से डेकोरेटिव पोल पर फैंसी लाइटें लगाई जाएंगी। यह लाइटें खासतौर पर मायापुरी रोड और प्रीतम नगर की मुख्य गलियों में लगाई जानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त अशोक कुमार ने बताया कि शहर के सभी वार्डों में रोशनी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जहां लाइटें खराब हैं, वहां उनकी मरम्मत की जा रही है। जहां जरूरत है, वहां नई लाइटें लगाई जा रही हैं। वार्ड 7 और 18 में एक तरफ सोलर लाइटें ऊर्जा बचाएंगी, तो दूसरी ओर फैंसी लाइटें क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें