फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: टीबी मरीजों के परिजन को भी मिलेगी पोषण सहायता

Mon, 06 Oct 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले को टीबी मुक्त जिला बनाने के लक्ष्य के साथ स्वास्थ्य विभाग ने एक और पहल की है। अब प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चल रहे निक्षय मित्र कार्यक्रम का लाभ मरीजों के साथ-साथ उनके परिवारजन को भी मिलेगा। घर के अन्य सदस्यों को भी पोषण सहायता प्रदान की जाएगी।
फिलहाल निक्षय पोषण योजना के तहत मरीजों को छह महीने के लिए 6 हजार रुपये की सहायता सीधे खाते में दी जाती है। अब निक्षय मित्र जो मरीजों को गोद लेते हैं वे परिवार के अन्य सदस्यों की मदद के लिए भी आगे आएंगे। नोडल अधिकारी डॉ. सिम्मी कपूर ने बताया कि यह कदम मरीजों के जेब से होने वाले खर्च को कम करेगा और टीबी रोकथाम के प्रयासों को मजबूती देगा। उन्होंने बताया कि जिले में 4,218 टीबी मरीज पंजीकृत हैं, जिनमें से 2,765 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 2,600 मरीजों को 539 निक्षय मित्रों ने गोद लिया है।
विज्ञापन

डॉ. सिम्मी कपूर ने बताया कि अब अभियान को टीबी मुक्त गांवों से आगे बढ़ाकर टीबी मुक्त वार्डों तक ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ना चाहते हैं। आने वाले दिनों में सभी वार्डों को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में काम चल रहा है, ताकि समाज को पूरी तरह टीबी मुक्त किया जा सके।
विज्ञापन

डॉ. सिम्मी कपूर ने कहा कि अभी जिले में चार थूक जांच वैन कार्यरत हैं, जिनमें से दो में एक्स-रे की सुविधा भी है। सभी जांच और उपचार की सुविधाएं जिले में मौजूद हैं। अब जब पोषण सहायता मरीजों के परिवारों तक भी दी जाएगी, तो संक्रमण की शृंखला टूटेगी और बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें