फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महिला के मंगलसूत्र और कुंडल लेकर गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने एक युवक के साथ मिलकर की वारदात
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। रामदेव कॉलोनी निवासी एक महिला से एक अज्ञात महिला और युवक ने मिलकर सोने का मंगलसूत्र और कान के कुंडल ठग लिए। पीड़िता सरिता ने सेक्टर-4 पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरिता ने बताया कि शनिवार रात 8:30 बजे वह नई सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने गई थी। जब वह एक दुकान से टमाटर ले रही थी, तभी एक अनजान महिला उसके पास आई और कहा कि पास में एक गरीब लड़का है जिसे मदद की जरूरत है। महिला की बातों में आकर सरिता कुछ दूर तक उसके साथ चली गई।
विज्ञापन


इसके बाद महिला उसे नई अनाज मंडी के बाहर एक युवक के पास ले गई। सरिता ने बताया कि महिला और वह युवक बातचीत में लगे रहे और कुछ ही देर में महिला ने उसके गले से सोने का मंगलसूत्र और कानों से कुंडल उतार लिए। फिर दोनों उसे मंडी के बाहर छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें