फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: परिवार पर रॉड और चाकू से हमला, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

संजय ने थाना मूनक पुलिस को बताया कि गांव का ही जसविंद्र रात को शराब पीने के बाद उसकी पत्नी निधि और बेटी के साथ गाली- गलौज करने लगा। इसके बाद उसके घर वाले उसे अपने घर ले गए। सुबह हुई तो करीब 6:30 बजे आरोपी अपने परिवार के साथ उनके घर आया।
विज्ञापन

इनमें जसविंद्र, शील्ला, मित्ता, सरोज, दीपो व जसविंद्र के दोनों बेटे भी शामिल रहे। सभी के पास गंडासी, चाकू, रॉड, सरिये और लकड़ी काटने वाला दाह था। आरोपियों ने पूरे परिवार पर हमला कर सबको घायल कर दिया। घायल अवस्था में सभी घर छोड़ कर भागने लगे और रास्ते में कश्मीरी लाल मिल गया। आरोपियों ने कश्मीरी के सिर में रॉड मारी जिससे वह भी घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें